जी हां, बता दें कि लोकसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ोसी देश पाकिस्तान ने भी कड़ी नजर रखे जमाये हुए है। आप भी जानते हैं कि भारत व पाक के रिश्ते कैसे हैं और अक्सर ही सीमा पर तनाव की स्थिति बनी रहती है। यह भी सच है कि जब से सत्ता में मोदी सरकार आई है तब से पाकिस्तान की हर कायराना हरकत को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। ऐसे में पाकिस्तान सरकार कभी नहीं चाहेगी कि दोबारा से मोदी सत्ता में आए। बता दें कि कुछ महीने पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर मोदी 2019 का चुनाव जीतते हैं तो दोनों देशों के बीच शांतिवार्ता के अवसर बेहतर होंगे। लेकिन इस बयान के बाद पाकिस्तान ने कई बार अपनी सीमाओं को लांघा है और ये बार बार साबित किया है कि वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ सकता है।
जब से इन एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आए हैं तब से पाकिस्तानी मीडिया में खलबली मची हुई है वहां के तमाम न्यूज चैनलों पर सिर्फ और सिर्फ मोदी की ही चर्चा हो रही है। उन्हे अच्छे से पता है कि इस बार अगर दोबारा केंद्र में मोदी आते हैं तो उनको नाको चने चबाने पड़ेंगे।
वहीं दूसरी ओर पाकिस्तानी मीडिया ने जब वहां के नागरिकों से पूछा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार की वापसी के बारे में उनकी क्या राय है तो ज्यादातर लोग नहीं चाहते कि नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में आएं। इसके पीछे वजह भारतीय वायु सेना द्वारा पाकिस्तान में घुसकर आतंकी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक से घबराहट मानी जा रही है। इसके अलावा कई पाकिस्तानी नागरिक इस मुद्दे पर अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए पोस्ट कर रहे हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel