बॉलिवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के सबसे सफल ऐक्टर्स में से एक हैं। वह आज भी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ऐक्टिव रहते हैं।
भले ही उन्होंने बीते दिनों रिटायरमेंट की इच्छा जाहिर की हो लेकिन वह अब भी अपने काम को डेडिकेशन और पैशन के साथ कर रहे हैं। इसका सबूत ऐक्टर की लेटेस्ट तस्वीर है जो उन्होंने अपने ट्विटर अकांउट पर शेयर की है।

इस फोटो में अमिताभ चेक शर्ट, ब्लैक जैकेट और कूल सनग्लासेस में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। उनके बगल में रणबीर कपूर भी खड़े नजर आ रहे हैं जिन्होंने ब्लैक कलर की जैकेट पहन रखी है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel