मुंबई। अनुष्का शर्मा को अकसर अपने टीम इंडिया को चेयर करते हुए क्रिकेट स्टेडियम में देखा होगा। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर अनुष्का एक बार फिर से वापसी कर रही हैं भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर्दे पर क्रिकेटर की भूमिका में भारतीय टीम में गेंदबाजी करती नजर आएंगी। वे टीम इंडिया की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक में काम कर रही हैं। अनुष्का और झूलन की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में अनुष्का और झूलन कोलकाता के इडेन गार्डन में नजर आईं। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों इस बायोपिक के टीजर को शूट करने के लिए पहुंचे थे। इस फिल्म को प्रोसीत जॉय डायरेक्ट करने वाले हैं।

चकदहा एक्सप्रेस के नाम से जानी जाने वालीं झूलन गोस्वामी वुमेन क्रिकेट में भारत के लिए ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की महिला क्रिकेटरों में लीजेंड हैं। फिल्म के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का नाम चकदाहा एक्सप्रेस हो सकता है। चकदाहा पश्चिम बंगाल में है और इसी शहर में झूलन पली-बढ़ी हैं।

साल 2002 से भारतीय महिला टीम के लिए लगातार खेल रहीं झूलन गोस्वामी को क्रिकेट के मैदान पर 18 साल से ज्यादा का समय हो गया है। ऐसे में सीधेतौर पर उनकी सफलता के लिए किए गए संघर्ष की कहानी सिल्वर स्क्रीन पर आएगी। झूलन की इसी भूमिका में अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।

आपको बता दें कि साल 2018 में झूलन गोस्वामी ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था। 2018 में वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थीं। वहीं, साल 2007 में उनको आइसीसी वुमेन प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला था।

अनुष्का शर्मा साल 2018 के बाद से वो बड़े पर्दें से दूर हैं। साल 2020 में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म 'पानी' में नजर आएंगी।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel