कुशल और हिना को छोटे या बड़े पर्दे पर अब तक एक साथ नहीं देखा गया है। इस फिल्म के जरिए इन दोनों की जोड़ी भी दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है। हालांकि फिल्म का नाम क्या होगा इसके बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। ये एक हॉरर फिल्म होगी जिसमें कुशल और हिना की जोड़ी पहली बार दर्शकों को दिखाई देगी।
ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज की जाएगी। इसकी आधिकारिक घोषणा भी जी5 के सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा की गई है। जी5 के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुशल और हिना की तस्वीर साझा की है। जिसके जरिए इस बात की घोषणा की गई है। कुशल और हिना के अलावा इस फिल्म में अदिति आर्या और रिषभ सिन्हा भी नजर आएंगे।
बात करें कुशल के वर्कफ्रंट की तो कुशल सबसे पहले टीवी सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' में नजर आए थे। इसके बाद कुशल टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए। बिग बॉस में आने के बाद कुशल गौहर खान के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहे। दोनों के ब्रेकअप की कहानी भी जोरों पर रही। आखिरी बार कुशल सोनी टीवी के सीरियल 'बेहद' में भी नजर आए थे।
वहीं हिना खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो हिना के पास इस समय लगातार प्रोजेक्ट्स ही प्रोजेक्टस हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म 'हैक्ड' की शूटिंग पूरी की है। ये फिल्म निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी है। इसके अलावा वो वेब सीरीज 'डेमेज्ड' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस वेब सीरीज में उनके साथ अभिनेता अध्ययन सुमन भी नजर आएंगे।