मुंबई। अक्षय कुमार ने भारत के गृहमंत्री अमित शाह को लेकर पहली बार अपनी राय रखी है। उन्होंने अमित शाह को लेकर अपनी बात कही है। साथ ही अक्षय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी अपनी राय जाहिर की।

असल में हाल ही में अक्षय कुमार से एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव 2019 के ऐन पहले प्रधानमंत्री के इंटरव्यू को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनका पीएम से आम खाने वाले सवाल पर मजाक उड़ाया गया। क्या यह सवाल नहीं पूछा जा सकता है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने पीएम से इंटरव्यू के पहले कोई रिसर्च की थी या कोई होमवर्क किया था। इस पर अक्षय ने बताया कि नहीं। बल्कि उन्होंने वे सारे सवाल पूछे थे जो उनके मन में आए। कई दफा खुद अक्षय से ऐसे ही सवाल पूछे गए हैं।

अक्षय ने कहा कि जिनका लोगों ने मजाक बनाया उनका मैं क्या कर सकता हूं। इसी मौके पर जब उनसे देश के गृहमंत्री अमित शाह के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा, "मैं अमित शाह से जी से कहना चाहता हूं कि वो सूर्यास्त के बाद खाना ना खाया करें। ऐसा शास्‍त्रों में भी लिखा गया है। अमित शाह देश के बहुत जरूरी आदमी है। उनका स्वास्‍थ्य ठीक रहना चाहिए।"

 

उल्लेखनीय है अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' का प्रमोशन चल रहा है। इस फिल्म में अक्षय के साथ करीना कपूर, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांज हैं। हालांकि हालिया सवाल-जवाब उनसे लोकसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी के इंटरव्यू को लेकर किया गया था। उस वक्त अक्षय ने पीएम से उनके आम खाने और जिंदगी के दूसरे पहलुओं को लेकर एक इंटरव्यू किया था।

Find out more: