इन दोनों भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार प्लेयर केएल राहुल और एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के रिलेशनशिप की खबरें जोरों पर चल रही हैं. दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और खास बात तो ये है कि इससे सुनील शेट्टी को भी कोई दिक्कत नहीं है. मगर शायद बार-बार दोनों की रिलेशनशिप पर पूछे जा रहे सवालों से सुनील भी तंग आ गए हैं. ऐसा ही देखने को मिला जब हाल ही में सुनील से इस बारे में पूछा गया.
दरअसल सुनील शेट्टी मुंबई में एक इवेंट में शामिल हुए थे. मीडिया इंटरेक्शन के दौरान उनसे केएल राहुल और अथिया के बीच के रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया. सुनील ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ''मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं. आपको इस बारे में खुद अथिया से पूछना पड़ेगा.'' इसके बाद उनसे पूछा गया कि अगर वाकई दोनों रिलेशनशिप में हैं तो क्या आप इसे कबूल कर लेंगे. इसका जवाब भी सुनील ने घुमावदार ही दिया. उन्होंने कहा कि- अगर दोनों के रिलेशनशिप की खबर सही निकले तो आप मुझे आकर बताइयेगा. हम साथ मिल कर इस पर बात करेंगे.
मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं अथिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो केएल राहुल इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ विदेशी दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरान वे शानदार परफॉर्मेंस दे रहे हैं और अपनी टीम के लिए मैच विनिंग भी साबित हो रहे हैं. वहीं अथिया की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म मोतीचूर चकनाचूर थी. इस फिल्म में वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट नजर आई थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई मगर क्रिटिक्स द्वारा फिल्म को एक नॉलेज किया गया.
click and follow Indiaherald WhatsApp channel