एक समय था जब लिव इन रिलेशनशिप के बारे में लोग खुलकर बात नहीं किया करते थे, लेकिन आज के समय में लोग खुलकर लिव इन में रहते हैं। जब कपल्स साथ रहना शुरू करते हैं तो शुरुआत में तो उनका गोल्डन पीरियड होता है। दोनों को एक दूसरे के साथ रहना बहुत अच्छा लगता है, लेकिन जब कुछ समय बीत जाता है तो दोनों में तकरार शुरू होने लगती है। यही वजह है कि रिश्तों में खटास आ जाती है। कई बार तो रिश्ते में आई दरार के पीछे छोटीछोटी बाते होती हैं। आइए जानते हैं उन बातों के बारे में जिन्हें बिस्तर पर जाने से पहले हर जोड़े को फॉलो करना चाहिए।



सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल
बहुत बार ऐसा होता है कि कपल में से कोई एक रात को सोने से पहले लैपटॉप या मोबाइल लेकर बैठ जाता है।  ये भी दोनों के बीच मनमुटाव पैदा करता है। यह समय आप दोनों का है। बेहतर होगा कि इस समय आप एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं। दिनभर जो जो हुआ और अगले दिन का प्लान एक दूसरे को बताएं। ऐसा करने से आपके बीच की दूरियां कम होंगी और प्यार बना रहेगा।



अगर आप रात को सोने से पहले अपने पार्टनर को उसकी पूरे दिन की गलतियों का चिठ्ठा सुनाने लगेंगे तो जाहिर सी बात है कि कुछ समय के बाद वो आपसे बोर हो जाएंगे। ऐसा कर आप खुद उनके और अपने बीच दूरियां पैदा कर रहे हैं, इसलिए कभी भी बेड पर जाकर शिकायत का टोकरा लेकर न बैठें। 



शारीरिक संबंध बनाने के बाद दो लोगों के बीच ऐसा जुड़ाव होता है जो बाकी समय शायद संभव नहीं है। इस समय पर आपको अपनी पसंद नापसंद की बातें करनी चाहिए, जिसे लिए आपको बाकी समय मौका नहीं मिल पाता है। रिसर्च कहता है की जो लोग शारीरिक संबंध बनाने के बाद बातें करते हैं, वो ज्यादा खुश और संतुष्ट होते हैं




पार्टनर का विश्वास जीतना बहुत जरुरी होता है। अगर आप चाहते हैं कि आप अपने साथी से सभी समस्याओं खासकर सेक्स समस्याओं के बारे में खुलकर बातचीत कर सकें तो इसके लिए जरूरी होगा कि आप पहले उनका विश्वास जीते।



आप दोनों में इस तरह की बॉन्डिंग हो कि आप एक दूसरे की बाते इशारों में समझें। आप दोनों का रिश्ता इस तरह होना चाहिए कि एक के कहने से पहले दूसरा समझ जाएं। 



माना आप दिनभर के काम के बाद बहुत थक जाते हैं, लेकिन सोते समय अपने पार्टनर को गुड नाइट बोलना न भूलें। सोने से पहले आपको अपने पार्टनर को गुड नाइट किस जरूर देनी चाहिए। ऐसा करने से आपका रिश्ता और गहरा होगा।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: