शिमरी ब्लैक आउटफिट पहने अंकिता ने अपने लुक से सभी को चौंका दिया, जब वह पार्टी के रेड कार्पेट पर पहुंचीं, तो उनके साथ विक्की और संदीप भी थे। अंकिता लोखंडे उस समय बड़ी ही गुस्से में नजर आईं। उनके चेहरे साफ दिख रहा था कि वह अपने गुस्से का घूंट पी रही हैं। दरअसल, अंकिता के दोस्त संदीप सिंह ने विक्की जैन की पार्टी में उनकी ड्रेस का हुड नीचे खींच दिया, जिससे अंकिता को बड़ा ही गुस्सा आया।
पोज देने से कुछ पल पहले संदीप ने शरारत की और अंकिता का हुड नीचे खींच दिया। हालांकि, यह सब मजाक में था, लेकिन अंकिता को यह पसंद नहीं आया। अंकिता, संदीप की इस हरकत से बेहद नाराज दिखीं और उन्होंने जल्दी से अपना आउटफिट ठीक किया। फिर उन्होंने कैमरे के सामने एक साथ पोज दिए। लेकिन पोज देते समय भी अंकिता के चेहरे से गुस्सा साफ झलक रहा था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संदीप सिंह और अंकिता बहुत अच्छे दोस्त हैं। वैसे तो विक्की जैन का जन्मदिन 1 अगस्त को होता है, लेकिन उन्हें समय नहीं मिल रहा था कि वह पार्टी करें। वे लंबे समय से इंडस्ट्री से अपने करीबी दोस्तों के लिए पार्टी आयोजित करना चाहते थे। आखिरकार, रविवार को देखते हुए, विक्की और अंकिता ने मुंबई में एक भव्य पार्टी आयोजित की। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के ज्यादातर लोग शामिल हुए। जश्न देर रात तक चला।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel