उत्तर प्रदेश भारत के सबसे बड़ा और राजनीतिक राज्य है और कांग्रेस शनिवार से चुनावी बिगुल वहां फूंकने जा रही है। 23 जुलाई से पार्टी ने वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए बस यात्रा शुरू करने का एलान किया है। यह तीन दिवसीय बस यात्रा होगी जो '27 साल यूपी बेहाल' दिल्ली से शुरू होकर कानपुर तक जाएगी, और इस पर राज्य में पार्टी की सीएम उम्मीदवार 78 वर्षीय शीला दीक्षित के साथ पार्टी के राज्य प्रमुख बनाए गए अभिनेता से नेता राज बब्बर सवार होंगे।
Inline image
सफर के दौरान पार्टी के शीर्ष नेता जगह-जगह रुक कर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे और पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी अकबर रोड पर पार्टी मुख्यालय से बस को रवाना करेंगे|  संजय सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और यूपीसीसी प्रचार कमेटी के प्रमुख कहते हैं,"यात्रा उत्तर प्रदेश के लोगों को राज्य में पिछले 27 साल में समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और बीजेपी की बनने वाली सरकारों की असफलता और कुप्रशासन पर संदेश देगी।" 
Inline image
साथ ही कहा, "हम इस तरह अभियान चलाएंगे कि हर वोटर से कम से कम तीन या चार बार संपर्क हो पाए।" उनसे प्रश्न किया गया कि क्या प्रियंका गांधी भी यात्रा का हिस्सा होंगी, उन्होंने कहा, "हम कई वर्षों से मांग कर रहे हैं कि वह सक्रिय भूमिका निभाएं और हम आश्वस्त हैं कि वह इस बार हमारी मांग मान लेंगी।" खबरों की माने तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अगले हफ्ते 29 जुलाई को लखनऊ में 50,000 पार्टी कार्यकर्ताओं से भेट करेंगे और वहां यूपी में चुनाव अभियान की अगुवाई के लिए चुने गए नेताओं की टीम को पार्टी सदस्यों से मिलवाएंगे। 
Inline image
2 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में रोडशो किए जाने की संभावना है। दिलचस्प बात तो यह है कि कांग्रेस का चुनावी अभियान ऐसे वक्त शुरू हो रहा है, जब राज्य की चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती सुर्खियों में बनी हुई हैं।


Find out more: