दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों के दफ्तरो में सीसीटीवी लगवाने के अनुरोध को मध्यनज़र रखते हुए और उनकी मांग को जायज मानते हुए अब उनके दफ्तरों में सीसीटीवी कैमरा लगेंगे। रामनिवास गोयल विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विधायकों के दफ्तरों में सीसीटीवी लगाने की आप विधायकों की विनती स्वीकार ली है। थोड़े ही दिनों पहले आप विधायकों के एक दल ने उनके दफ़्तर में सीसीटीवी लगवाने का अनुरोध किया था|
लेकिन विधायक दफ्तरों में सिविल डिफेंस के वालंटियर्स भी तैनात करने की आप विधायकों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने कोई निर्णय नहीं किया है और इस मांग पर अभी विचार चल रहा है। सीसीटीवी लगवाने का खर्च विधानसभा सभी 70 विधायकों को देगी। दरअसल बात ऐसी है कि, हाल में आम आदमी पार्टी विधायकों पर कई महिलाओं ने छेड़छाड़, बदसलूकी जैसे आरोप लगाए|
जिसके बाद 4 विधायकों पर एफआईआर हुई। उसमें से दो विधायक गिरफ्तार होकर ज़मानत पर बाहर हैं। विधायको का तर्क है कि उन्हें गलत केस में फंसा दिया जाता है। सीसीटीवी से आने-जाने वाले की गतिविधियों पर नजर रहेगी और आरोप लगने की स्तिथि में सबूत रहेगा। हालांकि बता दें कि विपक्षी बीजेपी आरम्भ से आप विधायकों की इस विनती को लेकर उस पर निशाना साध रही है|
और कह रही है कि आम आदमी पार्टी ने चुनावों में पूरी दिल्ली में महिला सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने का वादा किया था लेकिन महिला सुरक्षा से पहले आप विधायक सुरक्षा में लग गई है।