अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने रविवार को कहा कि अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप)  एक गंभीर प्रतिद्वंद्वी है और वह गोवा को विशेष दर्जा देने के मुद्दे पर केंद्र सरकार से लड़ेगी| उन्होंने कहा कि "जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से मांगों को लेकर लड़ने का मामला हो, तो फिर उनकी पार्टी 'सबसे अच्छी' है|" तीन दिवसीय दौरे पर आप के सह संस्थापक केजरीवाल तटीय राज्य गोवा में पहुंचे हैं| 
Inline image
उन्होंने कहा, "अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यह करना चाहती (विशेष राज्य का दर्जा देना) तो अब तक कर चुकी होती, क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर उसी की सरकार है| उन्हें रोक क्या रहा है? यदि वे यह नहीं कर रहे हैं तो हमें इसके लिए लड़ना होगा और जब इस तरह की लड़ाई की बात आती है तो इसमें हम लोग सबसे आगे हैं| पूरा देश जानता है कि केंद्र के खिलाफ जब लड़ने की बात हो तो हम लोग सबसे अच्छे हैं|"
Inline image
महिला समूहों से बातचीत करते हुए केजरीवाल ने पणजी से 35 किलोमीटर दूर मडगांव में 'गोवा डॉयलॉग्स' बैठक में कही| दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार का प्रशासनिक मुद्दों पर केंद्र सरकार और उसके प्रतिनिधि उप राज्यपाल के साथ गंभीर विवाद चल रहा है| गोवा को विशेष दर्जा देने की मांग पिछले कुछ वर्षों से राज्य के राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में चल रही है| भूमि संसाधन कम होते जा रहे हैं क्योंकि यहां आकर बसने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है और इसके परिणामस्वरूप राज्य की पहचान मिटती जा रही है| 
Inline image
भाजपा और कांग्रेस सहित गोवा के सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष दर्जे का मुद्दा उठाया था| भारतीय संविधान के अनुच्छेद 371 के तहत गोवा को विशेष दर्जा देने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव भाजपा के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने किया था| पर पिछले साल मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा कि "गोवा के लिए विशेष दर्जे की चाह, मृग मरीचिका के पीछे भागना है|" भाजपा के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं ने भी गोवा को संविधान संशोधन के जरिए विशेष दर्जा देने की संभावना को खारिज कर दिया है| 
 


Find out more: