हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या कर उसके शव को पेट्रोल से जला दिया गया। इस घटना से देश भर में बवाल मचा हुआ है। हैदराबाद की ही तरह बिहार के बक्सर जिले में भी दरिंदों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। फिर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। कुछ लोगों ने एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। किशोरी का शव नगर थाना क्षेत्र से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को दिन में घर से एक किशोरी के गायब होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। जिसमें परिजनों ने बताया है कि पुत्री घर के दरवाजे पर खड़ी किसी अन्जान व्यक्ति के साथ बात कर रही थी। जिसे घरवालों ने नजरअंदाज कर दिया। इस बीच थोड़ी ही देर बाद परिजनों को अचानक ध्यान आया तो किशोरी वहां नजर नहीं आई। जिसके बाद चारों तरफ उसकी खोजबीन की गई। लेकिन, कहीं भी पता नहीं चला। परेशान घरवालों ने अंत में नगर थाना में घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें अन्जान व्यक्ति पर शादी की नीयत से अपहरण का आरोप लगाया गया।
इस बीच किसी अज्ञात नम्बर से कॉल आया, जिसमें किशोरी के अब वापस नहीं लौटने की सूचना देते हुए फोन काट दिया गया। इसको लेकर परिजनों द्वारा हत्या की भी आशंका व्यक्त की जा रही थी। रात बीतने के बाद मंगलवार की सुबह इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव के बधार (सुनसान स्थान वाला खेत) से एक किशोरी का जला हुआ शव मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहकीकात के बाद बताया कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है फिर उसका शव पेट्रोल डालकर जला दिया गया है। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा है कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है।
शव के पोस्टमॉर्टेम के बाद पता चला है कि घटना को पिछले 24 घण्टे के भीतर ही अंजाम दिया गया है। एसपी उपेन्द्रनाथ वर्मा ने मौके पर पहुंच छानबीन की। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पोस्टमॉर्टम में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं लोगों के जेहन में हैदरावाद की घटना तैर गई है जिसे बक्सर में भी दोहराया गया है। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद उसे गोली मारी गई है और फिर पेट्रोल से उसका चेहरा जलाया गया है। पोस्टमॉर्टेम करने वाले डॉक्टर बीएन चौबे ने दुष्कर्म की पुष्टि की है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel