राहुल गांधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष मानहानि मामले में स्थानीय कोर्ट के समक्ष पेश होंगे| यह बात पार्टी के एक नेता ने कही| अंजन बोरा, आरएसएस स्वयंसेवक ने पिछले साल राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस किया था और इस मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत ने विभिन्न गवाहों के बयानों के बाद राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया था|
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा कि "राहुल गांधी तकरीबन सुबह नौ बजे गुवाहाटी पहुंचेंगे और 10:30 बजे कोर्ट के समक्ष पेश होंगे|" पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करने की संभावना है| अंजन बोरा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवी ने राहुल पर कथित तौर पर आरएसएस की छवि धूमिल करने के लिए मानहानि का मामला दर्ज कराया है|
मीडिया के सामने राहुल ने कहा था कि "उन्हें पिछले साल दिसंबर में आरएसएस सदस्यों ने 'बारपेटा सत्र' (एक संस्थान) में प्रवेश नहीं करने दिया था|" बोरा ने कहा कि "राहुल पिछले साल 12 दिसंबर को 16 वीं सदी के बारपेटा सत्र का दौरा करने वाले थे, लेकिन उन्होंने सत्र में शामिल न होने का निर्णय लिया और इसके बदले उन्होंने बारपेटा शहर में एक रैली में हिस्सा लिया|"
बोरा ने कहा कि "हालांकि, राहुल ने नई दिल्ली में मीडिया से कहा कि उन्हें आरएसएस सदस्यों ने सत्र में प्रवेश नहीं करने दिया|" बोरा ने साथ ही कहा कि "आरएसएस सत्र का संचालन नहीं करता, इसलिए वह राहुल को रोक नहीं सकता था|" राहुल गांधी के इस बयान से सत्र की प्रतिष्ठा को भी धक्का पहुंचा| यह वजह से राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कराया|
click and follow Indiaherald WhatsApp channel