शबाना आजमी ने कहा, 'हमारे देश की बेहतरी के लिए यह आवश्यक है कि हम अपनी खामियों को इंगित करें। यदि हम नहीं करते हैं, तो हमारी स्थिति कैसे सुधरेगी ? लेकिन माहौल ऐसा है कि यदि हम सरकार की आलोचना करते हैं तो हमें देश-विरोधी करार दिया जाता है। हमें डरना नहीं चाहिए। किसी को भी उनके प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।'
इस अभिनेत्री ने आगे कहा कि हम गंगा-जमुनी तहजीब में पले और बढ़े हैं। हमें ऐसे हालात के सामने घुटने नहीं टेकने चाहिए। शबाना ने कहा कि हमारा देश एक खूबसूरत देश है और देशवासियों को तोड़ने की कोई भी कोशिश देश के लिए ठीक नहीं होगी। उन्होंने कहा कि देश की कमजोरी बताने में कोई बुराई नहीं, बल्कि इससे देश की प्रगति होती है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel