अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का ATM कार्ड यूज करते हैं तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. एसबीआई ने 1 जनवरी से कैश निकालने के नियम में बदलाव किया है.
नए नियम के तहत आपको वन टाइम पासवर्ड (OTP) के जरिए कैश निकालने की सुविधा मिलेगी. आइए विस्तार से इस नियम के बारे में जानते हैं...
दरअसल, एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड ATM विदड्रॉल सुविधा लॉन्च की है. इस सुविधा में आप जब एसबीआई के एटीएम मशीन में कैश निकालने के लिए कार्ड लगाएंगे तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड (OTP) जनरेट होगा.
कब एंटर करना होगा ओटीपी?
नई सुविधा के तहत जब कार्डधारक SBI के एटीएम में निकाली जाने वाली राशि डालेगा तभी एटीएम मशीन के स्क्रीन पर OTP एंटर करने का विकल्प आएगा. इस ओटीपी को एटीएम स्क्रीन पर एंटर करने बाद ही कैश निकल सकेगा.
यहां बता दें कि OTP बेस्ड निकासी सुविधा SBI कार्ड से अन्य बैंक एटीएम से कैश निकासी पर लागू नहीं होगी. वहीं नई सुविधा के तहत अभी सिर्फ सुबह 8 बजे से रात 8 बजे के बीच ही आप ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.
यह सुविधा 10000 रुपये से ज्यादा के ट्रांजेक्शन के लिए मिलेगी. जाहिर सी बात है कि OTP बेस्ड कैश विद्ड्रॉल सुविधा के जरिए ग्राहकों के पैसे की सुरक्षा बढ़ेगी.
यही नहीं, ग्राहक स्किम्ड/क्लोन कार्ड यानी डुप्लीकेट कार्ड से पैसे निकाले जा सकने के जोखिमों से बचे रहेंगे. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक अकाउंट से अपटेड रखें.
बता दें कि SBI की पूरे भारत में करीब 22,000 शाखाएं हैं. वहीं बैंक के 40 करोड़ से अधिक ग्राहक हैं.
click and follow Indiaherald WhatsApp channel