नयी दिल्ली। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार से देश के सबसे बड़े डिफेंस एक्सपो में भारत के साथ दुनिया भर के अत्याधुनिक हथियारों और तकनीक का रोमांचकारी संगम होगा। 40 देशों के रक्षामंत्री, सैन्य प्रमुख व विदेश मंत्री के साथ 54 देशों के डिप्लोमेट व सैन्य डेलीगेट इस अविस्मरणीय पल के साक्षी बनेंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सैन्य क्षेत्र में भारत के बढ़ते प्रभाव का असर इसी से समझा जा सकता है कि अमेरिका व स्वीडन समेत कई बड़े देश हमारे साथ रक्षा तकनीक भी साझा करने को उत्साहित हैं। देश के साथ दुनिया की नजरें भी 9 फरवरी तक लखनऊ में हो रहे डिफेंस एक्सपो पर टिकी रहेंगी...

 
Image result for Defence Expo 2020

 

डिफेंस एक्सपो में यूपी पुलिस का भी स्टाल लगाया गया है। यहां पुलिस अपनी तकनीक और ताकत का प्रदर्शन करेगी। पुलिस के स्टाल पर यूपी-112 आपात सेवा, कुंभ, एटीएस और यूपी कॉप ऐप का प्रदर्शन किया जाएगा।
  

Image result for Defence Expo 2020

 

एडीजी यूपी 100 असीम अरुण ने बताया कि स्टाल पर आने वाले मेहमानों को आपात सेवा 112 की ओर से शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलेगी। साथ ही यूपी एटीएस के घातक हथियारों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। तकनीक का सहारा लेते हुए आम आदमी के थाने गए बिना कैसे मदद की जा सकती है, यूपी कॉप एप के माध्यम से बताया जाएगा। पिछले वर्ष संपन्न कुंभ के आयोजन पर बनी फिल्म भी पुलिस के स्टाल पर चलाई जाएगी। यहां यूपी एटीएस की स्नाइपर, एमपी 5, क्वाड बाइक, रोप लांचर, पावर एसेंडर जैसे अत्याधुनिक साजो सामान का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

 

Image result for Defence Expo 2020

 

डिफेंस एक्सपो में गोमती नदी में नेवी के कमांडो के प्रदर्शन के समय जलकुंभी और गंदगी हटाने के लिए मशीन का उपयोग किया जा रहा है। इस थ्रेस स्किमर मशीन से प्रदर्शन शुरू होने से पहले कूड़ा नदी में पानी की ऊपरी सतह से कूड़ा हटाने का काम होगा।

 

Image result for Defence Expo 2020

 

नगर निगम को स्मार्ट सिटी में यह मशीन मिली है। इसका उपयोग नगर निगम शुरू कराया है। वातानुकूलित ड्राइवर केबिन वाली इस मशीन को एक केंद्रीय यूनिट से नियंत्रित किया जाता है। यह नाव की तरह पानी की सतह पर तैरती हुई चैनल सिस्टम से कूड़ा और जलकुंभी उठाती है। नेवी के नदी में प्रदर्शन के समय यह मशीन सफाई के लिए पूरे समय मौजूद रहेगी। हनुमान सेतु से लेकर गोमती बैराज तक पानी साफ करने के लिए इस मशीन का उपयोग किया जा रहा है।

Image result for Defence Expo 2020

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: