एयर इंडिया ने रविवार (5 जुलाई) को घोषणा की कि वंदे भारत मिशन के तहत, वह 11 जुलाई से 19 जुलाई, 2020 तक संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच 36 उड़ानों का संचालन करेगा। इसके साथ ही, एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा है कि टिकट 6 जुलाई को एयर इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
इसमें 6 जुलाई को सुबह 2 बजे शुरू होगी जबकि न्यूयॉर्क में सुबह 10.30 बजे होंगे। वहीं, शिकागो में सुबह के 9.30 बजे बुकिंग शुरू होगी जबकि सेन फ्रेंसिसको में सुबह 7.30 बजे बुकिंग शुरू होगी।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को सस्पेंड कर रखा है। ऐसे में विदेश में फंसे भारतियों को वापस लाने के लिए वंद भारत मिशन शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत अब तक कई देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी भी हुई है। इसके बाद अब अमेरिका में फंसे भारतीयों लाने के लिए एयर इंडिया 36 विमान का संचालन करेगा।
सात मई से शुरू हुए वंदे भारत अभियान के तहत 5.03 लाख से अधिक भारतीय वतन लौटे हैं। इस अभियान के तहत 137 देशों में फंसे हुए भारतीय नागरिकों को लाया गया। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया, शुरू में सिर्फ दो लाख फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने का लक्ष्य था लेकिन इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। अभियान का पहला चरण सात मई से 15 मई तक चला। मिशन के तहत वापसी का दूसरा चरण 17 से 22 मई तक चला। हालांकि सरकार ने इस चरण को 10 जून तक के लिए बढ़ा दिया।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel