गोमती चक्र का नाम हम सबने सुना है। तंत्र शास्त्र से लेकर वास्तु शास्त्र तक सभी ने इसके विशेष फायदे बताए हैं। गोमती चक्र एक दुर्लभ वस्तु है और आसानी से ये प्राप्त नहीं होते है। यह एक सफेद टुकड़ा होता है, जिस पर चक्र-सा होता है। यह चक्र स्वतः प्रकृति द्वारा निर्मित होता है। आईये जानते है कि गोमती चक्र का कब और कैसे प्रयोग करके अपने जीवन को खुशहाल बना सकते है। गोमती चक्र के ऊपर अंकित चक्र को माता लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता है। इसके ऊपर 7 अंक अंकित होता है जोकि ज्योतिष के अनुसार राहु का अंक होता है।

 

जिन लोगों की कुंण्ली में चंद्र और राहु का प्रभाव होता है उसे दूर करने के लिए गोमती चक्र को सिद्ध करके धारण करना चाहिए।
घर बनवाते समय नीव में सात गोमती चक्र डालने से घर में वास्तु दोष का प्रवेश नहीं होता।
गोमती चक्र से घर में सुख समृद्धि लाता है और बच्चों की रक्षा के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है।
किसी भी पर्व पर गोमती चक्र को सिद्ध करके उससे मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से धन, व्यापार में बढ़ोत्तरी, अच्छा स्वास्थ्य, घर में शांति, पैसा, बुरी शक्तियों का नास, और घर में खुशहाली होती है।
सभी तरह की परेशानी और सफलता पाने के लिए गोमती चक्र को लाल या पीले रंग के स्लिक कपड़े में बाध कर इस घर में लटकाना चाहिए।
घर में लड़ाई झगड़ों को खत्म करने के लिए तीन गोमती चक्र को लकड़ी की सिंदुर दानी में रख कर उसे घर में किसी शांत स्थान पर रखना चाहिए।
किसी को भी बुरी नजर से बचाने के लिए आप एक गोमती चक्र को लॉकेट बना कर धारण करा दें। ऐसा करने से बुरी नजर नहीं लगेगी।
 


महाशिवरात्रि में करें ये उपाय
महाशिवरात्रि पर प्रदोश काल (शाम) के बाद आप 11 सिद्ध की गई गोमती चक्र को हाथ में रख कर शिवलिंग के आगे अपनी मनोकामना मांगे और शिवलिंग को चढ़ा दें। और अगले दिन शुबह लाल या पीले रंग के कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर-संसार में खुशिया आएंगी और सभी परेशानियां दूर होगी।
गोमती चक्र को पीले या लाल कपड़े में बांध कर घर के मुख्य दरवाजे पर लटाने से घर में शांति बनी रहेगी और धन की वर्षा होगी।
अगर आपके काम नहीं बनते हैं तो आप तीन गोमती चक्र को जेब में रखें और तब अपने काम करें। ऐसा करने से आपके सारे काम बनने शुरू हो जाएंगे।

 

नौकरी के लिए
नौकरी पाने के लिए 11 गोमती चक्र को लकड़ी के पात्र में सिंदुर लगा कर रखने से आपको नौकरी जल्दी मिलती है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: