मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को (मुंबई बलात्कार) घटना के बारे में पुलिस आयुक्त से बात की और फास्ट ट्रैक कोर्ट ट्रायल का वादा किया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मामले को फास्ट ट्रैक पर लिया जाएगा और पीड़िता को न्याय मिलेगा। उन्होंने जांच में तेजी लाने का भी निर्देश दिया।

उद्धव ठाकरे ने मुंबई के साकीनाका में एक महिला के बलात्कार और हत्या को मानवता पर धब्बा करार दिया। उन्होंने कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। ठाकरे ने एक बयान में कहा, मामले की सुनवाई तेजी से की जाएगी और पीड़िता, जिसने आज दम तोड़ दिया, को न्याय मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने राज्य के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल और मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले के साथ मामले पर चर्चा की है। उन्होंने कहा, मैंने अधिकारियों को मामले की जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

साकीनाका में सड़क के किनारे खड़ी एक वाहन में लोहे की छड़ से बलात्कार और क्रूरता से पीड़ित होने के एक दिन बाद शनिवार की तड़के मुंबई के एक नागरिक अस्पताल में 34 वर्षीय महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


घटना उत्तर-पश्चिम मुंबई के साकीनाका इलाके के खैरानी रोड पर गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई और पुलिस ने शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे उसे खून से लथपथ बरामद किया।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: