शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' जुलाई से पीछे हटाकर जनवरी 2017 तक पहुंच चुकी है। बहरहाल, फिल्म की प्रोडक्शन टीम क्लैश और रिलीज डेट को लेकर बेचैन हैं। वहीं, फिल्म की एक्ट्रेस माहिरा खान भी फिल्म के टल जाने के वजह से परेशान है। खबरों की माने तो माहिरा खान के लिए यह किसी सपने से कम नहीं था कि उनकी बॉलीवुड डेब्यू शाहरूख खान के संग हो रही थी। परन्तु रईस का पोस्टपोंड होना उन्हें कहीं पसंद नहीं आ रहा।
असल में, माहिरा खान के पास बॉलीवुड के कई ऑफर आ रहे हैं। परन्तु रईस के निर्माताओं के साथ कॉट्रैक्ट होने की वजह से माहिरा किसी और फिल्म को फिलहाल फाइनल नहीं कर पा रही। फिलहाल जब तक रईस का प्रदर्शन नहीं हो जाता तब तक माहिर कॉन्ट्रैक्ट से बंधी हुई है जिस वजह से माहिरा का करियर अटक सा गया है। हमम्म.. कोई शक नहीं कि माहिरा खान के लिए यह काफी मुश्किल सी स्थिति बन गई है।
लेकिन साथ ही उम्मीद है कि रईस रिलीज होने के साथ ही उनका करियर काफी धमाकेदार तरीके से आगे बढ़ेगा। ऐसा कोई नहीं जो शाहरूख खान, सलमान खान, आमिर खान के साथ काम ना करना चाहें। इसी लिस्ट में एक और एक्ट्रेस का नाम जुड़ गया है। और वो नाम है यमी गौतम जिन्होंने कहा कि वे शाहरूख, सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।
यमी गौतम ऋतिक रोशन के संग उनकी संजय गुप्ता की फिल्म 'काबिल' में नजर आने वाली हैं। इसमें कोई शक नहीं कि छोटे बजट की फिल्मों के बाद ऋतिक रोशन की को-स्टार बनकर यमी काफी उत्साहित हैं। यमी गौतम इससे पहले बदलापुर, जुनूनियत, सनम रे जैसी फिल्मों में देखा है। बहरहाल, ऋतिक रोशन के बाद अब यमी ने बॉलीवुड खान्स के काम करने की इच्छा जताई है।