फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का चलन है यह हम और आप काफी बार सुन चुके है| लेकिन यह एक ऐसी हकीकत है जिससे इंकार नहीं किया जा सकता| अनुमान तो यह भी है कि यह फिल्म ही नहीं, फैशन इंडस्ट्री से लेकर प्राइवेट नौकरियों तक में यदा-कदा मौजूद है ही| बॉलीवुड की बात करें तो अक्सर ऐसे काले सच सामने आते ही नहीं| अब ऐसा ही कुछ काला सच्च 'तारे जमीन पर' और 'दिल तो बच्चा है जी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं टिस्का चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि कैसे वह कास्टिंग काउच का शिकार होते होते बच गई| 
Inline image
रेपटाइल डिसफंक्शन नामक वीडियो में टिस्का ने एक नामी फिल्म प्रड्यूसर व डायरेक्टर के बारे में बताया है| यह वीडियो जब से पोस्ट हुआ है तब से वायरल हो रहा है| 42 साल की टिस्का ने इस वीडियो को ट्वीट करके कहा है, 'थैंक्यू, यह वायरल हो गया है|' वीडियो में टिस्का चोपड़ा कहती हैं कि कैसे उनकी पहली फिल्म के बाद उनके पास काम की बेहद कमी हो गई| और अचानक एक बड़े प्रड्यूसर व डायरेक्टर द्वारा उनके पास फोन कॉल आया जिन्होंने उसे अपनी एक बड़े बजट की फिल्म में साइन करना चाहा| 
Inline image
इसके बाद से लेकर पूरा वाकया उन्होंने खुद सुनाया है| चोपड़ा ने इस फिल्ममेकर को 'आरपी यानी रेपटाइल' कहकर संबोधित किया है| उन्होंने बताया कि कैसे रेपटाइल ने उन्हें देखते ही कहा कि उन्हें ऊंची हील की चप्पलों में चलना सीखना चाहिए| मैनीक्योर करवाना चाहिए और अपने बालों को भी स्पा करवाना चाहिए|
Inline image
जैसे जैसे फिल्म संबंधी आगे का मेलजोल बढ़ा, उन्हें उनके साथी सहयोगियों ने इस प्रड्यूसर-डायरेक्टर विशेष की 'विशेष रुचि' के बारे में बताया भी जिससे टिस्का थोड़ा हैरान और परेशान हुईं लेकिन साथ ही अलर्ट भी हुईं|  और एक दिन वह मौका आ ही गया जब आरपी ने उनसे कहा,'चलो मेरे कमरे में मिलते हैं, स्क्रिप्ट डिस्कस करेंगे|'


Find out more: