भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद जो हलचल और बयानबाजी चल रही है उस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर पाक कलाकारो के सपोर्ट में आगे आयी और कहा है कि "कला के क्षेत्र में राजनीति का हावी हो जाना अच्छे संकेत नहीं है|" पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स को लेकर फ़िल्मी दुनिया में आ रहे नए-नए बयानों टिप्णियों के बारे में वो कहती है कि "कला और कलाकारों को राजनीति से मत जोड़िए|" जम्मू-कश्मीर में हुए उड़ी हमले को लेकर पाक फनकारों की ओर से किसी तरह का बयान नहीं आया है|