मुंबई। टीवी के फेमस होस्ट मनीष पॉल इन दिनों चर्चा में हैं। कुछ ही वक्त पहले उन्होंने अपना 38वां जन्मदिन मनाया है। मनीष इन दिनों फेमस शो नच बलिए के नौंवे सीजन को होस्ट कर रहे हैं। स्टार प्लस के सेलेब्रिटी डांस रियलिटी शो 'नच बलिए सीजन 9' काफी इंतजार के बाद हमारे सामने आ गया है। यह शो सुर्खियों में है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो को रवीना टंडन और कोरियोग्राफर अहमद जज कर रहे हैं। रविवार को शो के बीच से रवीना टंडन एंकर मनीष पॉल की बात पर इतना नाराज हुईं कि बीच में ही शो को छोड़कर चली गईं।
हुआ यूं कि मनीष पॉल और वलूशा डिसूजा स्टेज पर आए। उनके हाथ में प्ले कार्ड थे। कार्ड्स पर लिखा था, गो बैक रवीना। यह जानकार रवीना टंडन सहित सेट पर मौजूद हर आदमी हैरान रह गया। अब तक सब हंसी मजाक में चल रहा था। इस बीच अहमद से मनीष से पूछा कि ये क्या है तो मनीष ने कहा कि ऑफिस के बाहर लिखा होता है ना- अंदर मोबाइल ले जाना, वेपंस और विस्फोटक ले जाना मना है और आपके बराबर में क्या रखा है? मनीष ने रवीना की तरफ इशारा किया और कहा कि ये तो बहुत बड़ी मिसाइल हैं।
इस मजाक को सुनकर रवीना नाराज हो जाती हैं और शो को छोड़ कर चली जाती हैं। मनीष कई बार रवीना से सॉरी बोलते हैं, मगर रवीना नहीं सुनती हैं। इसके बाद अहमद कहते हैं कि रवीना को कोई शो में वापस नहीं ला सकता है। लेकिन रवीना को शो में एक ही शख्स ला सकता है और तभी बादशाह की एंट्री होती है। बादशाह अपना नया गाना 'शहर की लड़की' गाते हुए एंट्री करते हैं। थोड़ी देर बाद रवीना भी बादशाह के गाने पर डांस के साथ एंट्री करती हैं, जिसको देखकर सभी खुश हो जाते हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel