मुंबई। बॉलीवुड की बहुत ही हॉट और सेक्सी एक्ट्रेस दिशा पटानी इस समय चंडीगढ़ में हैं। आपको बता दें कि वहां उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवी KTina की शूटिंग शुरू कर दी है और यह फिल्म राज शांडिल्य द्वारा लिखी गई है और एकता कपूर ने अपने होम बैनर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत बनाई है। आपको बता दें कि हाल ही में फिल्म के बारे में बात करते हुए, एकता ने मिड डे से कहा था, "दिशा की यूथ फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है और मैं किसी और के बारे में नहीं सोच सकती जो यह रोल बेहतर तरीके से कर सकती।''

Image result for EKTA KAPOORS BIOPIC FIRST LOOK

इसी के साथ हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर दिशा की एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वो एकता कपूर जैसे लुक में नजर आ रही है। आप देख सकते हैं उनके हाथ में खूब सारी रिंग और ब्रेसलेट पहने दिशा हाथ जोड़े दिख रही हैं और एकता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "KTINA ka sab ko 'JAI MATA DI'! (वह TINA ab KTINA को K के रूप में इस्तेमाल करती थी जैसा कि उसके एस्ट्रो ने कहा था), लेकिन यार कौन इतनी सारी रिंग पहनता है ????''

Image result for EKTA KAPOORS BIOPIC FIRST LOOK

आपको बता दें कि इस तस्वीर में नजर आ रहा है दिशा पाटनी का ऐसा लुक जो पहले कभी नहीं दिखा। इसी के साथ खबरें हैं कि यह एकता कपूर के लाइफ पर बेस्ड फिल्म है और फिल्म में दिशा का लुक और टाइटल देखकर तो ऐसा ही लगता है कि फिल्म में एकता कपूर की झलकियां दिखेंगी। वहीं एकता कपूर के सीरियल के नाम के से ही शुरू होते हैं तो अब आपको केवल थोड़ा इंतज़ार और करना है। बीते दिनों केटीना के बारे में बात करते हुए, एकता ने यह भी कहा था, "अगर हम एक नियमित फिल्म 'पुरुष-केंद्रित' नहीं कहते हैं, तो हम उन सभी फिल्मों को महिला केंद्रित क्यों कहते हैं जिसमें महिलाएं केंद्र में होती हैं। यह एक क्रैकिंग कॉमेडी फिल्म है।''

Image result for EKTA KAPOORS BIOPIC FIRST LOOK

Find out more: