बॉलीवुड का बहुत ही क्यूट कपल आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी को लेकर काफी समय से खबरें आ रहीं हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों बीते एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और आए दिन ये दोनों एक दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताते दिखाई देते है। ऐसे में इस समय इन दोनों की साथ वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं और इसी के साथ ही दोनों की शादी को लेकर अक्सर मीडिया में खबरें उड़ती रहती है।

 

वहीं अब हाल ही में दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी को लेकर बड़ी खुलासा किया है। जी हां, हाल ही में दीपिका पादुकोण फिल्म कम्पैनियन के इंटरव्यू में पहुंची थी और इस दौरान उनके साथ विजय देवरकोंडा, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और मनोज बाजपेयी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। वहीं जब विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि, ''वो इस दौरान सक्रीय किसी बॉलीवुड कलाकर से सलाह लेना चाहेंगे।' इसका जवाब देते हुए उन्होंने दीपिका और आलिया का नाम लिया और बताया कि ये दोनों एक्ट्रेस उनका क्रश है। इसी के साथ उन्होंने दोनों से कहा, ''मैं सलाह लेता लेकिन अब तक दीपिका ने शादी कर ली है।'' वहीं दीपिका ने तुरंत आगे कहा- ''आलिया भी शादी करने जा रही हैं।'

 


वहीं यह बोलकर दीपिका ने इस खबर पर मोहर लगा दी है कि आलिया और रणबीर बहुत जल्द एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले है। जी हां, अब बात करें आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की तो दोनों की जोड़ी बहुत जल्द 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आने वाली है।

మరింత సమాచారం తెలుసుకోండి: