ट्रेन में एक भारतीय मूल का व्यक्ति अपनी पत्नी से फोन पर हिंदी में बात कर रहा था। बस इसी बात पर व्यक्ति के बराबर में बैठी किशोर युवती इस कदर नाराज हो गई कि वह भारतीय मूल के व्यक्ति पर चीख पड़ी। खबर के अनुसार, लड़की ने भारतीय मूल के व्यक्ति से कहा कि ‘अपने देश वापस चले जाओ, यहां अपनी भाषा में बात मत करो।’ इसी बीच इस घटना की जानकारी किसी यात्री ने ट्रेन की कंडक्टर जेजे फिलिप को दे दी।
फिलिप मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पता किया। खबर के अनुसार, जब कई बार चेतावनी देने के बाद भी लड़की ने गुस्सा करना बंद नहीं किया। इस पर कंडक्टर ने लड़की को तुरंत ट्रेन से उतर जाने को कह दिया। महिला कंडक्टर जेजे फिलिप का कहना है कि हम न्यूजीलैंड में इस तरह के व्यवहार को अनुमति नहीं दे सकते।
बता दें कि बीते मार्च में न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुई शूटिंग की घटना ने दुनिया का झकझोर दिया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। उस दौरान भी न्यूजीलैंड के लोग और वहां की सरकार जिस तरह से पीड़ितों के साथ खड़े रहे थे, उसकी भी दुनियाभर में तारीफ हुई थी। जब आरोपी लड़की इसके लिए राजी नहीं हुई तो महिला कंडक्टर ने पुलिस को बुलाने की धमकी दी। इसके बाद लड़की ट्रेन से उतर गई।
इस घटना के लिए महिला कंडक्टर की लोग तारीफ कर रहे हैं। यहां तक कि वेलिंग्टन के मेयर जस्टिन लेस्टर ने भी महिला कंडक्टर की तारीफ की है। इतना ही नहीं कंडक्टर को शहर का सिविक सेफ्टी अवार्ड देने की भी घोषणा की गई है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel