नई दिल्ली। देश के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं में शुमार अरुण जेटली के निधन पर पूर्व उप-प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दुख जताते हुए उनसे जुड़ी कुछ यादें साझा कीं हैं।'
भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने अरुण जेटली को याद करते हुए कहा, 'वो हर दीवाली पर अपने पूरे परिवार के साथ हमारे घर आते थे। खाने के बेहद शौकीन थे और हमेशा किसी ना किसी अच्छे रेस्टोरेंट के बारे में बताया करते थे।
कानून के क्षेत्र में उनकी एक पहचान थी, वो एक दिग्गज हस्ती थे। हमारी पार्टी जब भी किसी जटिल मुद्दे पर कोई समाधान खोजती थी, तो जेटली याद आते थे।
भाजपा का अध्यक्ष रहते हुए मैंने उन्हें पार्टी की कोर टीम में शामिल किया क्योंकि वो पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता थे।
'वो एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने राजनीतिक से हटकर हमेशा अपनी दोस्ती को महत्व दिया। पिछले कई हफ्तों से वो एम्स में भर्ती थे और हम सभी को उम्मीद थी कि अरुण जेटली जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
उनका जाना केवल भारतीय जनता पार्टी के लिए ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए भी एक बहुत बड़ी क्षति है। वो हमेशा हमने नरम स्वभाव और जिंदादिली के लिए याद किए जाएंगे।'
click and follow Indiaherald WhatsApp channel