नए साल ( New Year 2020 ) का स्वागत करने के लिए पूरी दुनिया तैयार है। इसके लिए हर देश अपने-अपने अंदाज में नए साल के स्वागत के लिए जश्न की तैयारी कर रहे हैं। रात के बारह बजते ही नए साल का आगमन हो जाएगा। कई देशों में नव वर्ष का जश्न भी शुरू हो गया है। आतशबाजी के जरिए लोग 2019 को अलविदा कर रहे हैं और नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड ( New Zealand ) के ऑकलैंड में आतिशाबाजी के साथ नए साल का स्वागत किया गया।
दुनिया में न्यूजीलैंड ऐसा पहला देश है, जहां नए साल का स्वागत सबसे पहले किया जाता है। न्यूजीलैंड का समय भारतीय समय से 7.30 घंटे आगे है, इसलिए वहां पर जश्न का आगाज सबसे पहले हुआ। नए साल के स्वागत के लिए ऑकलैंड शहर के स्काई टावर को भव्य तरीके से सजाया गया और आतिशबाजी के बाद इस मौके पर टावर का का नजारा बेहद अनोखा नजर आया।
नए साल के स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलिया भी तैयार
बता दें कि नए साल के स्वागत के लिए ऑस्ट्रेलिया भी तैयार है। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के प्रतिष्ठित हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस में नए साल की पूर्व संध्या पर पारिवारिक आतिशबाजी शो का आयोजन किया गया। भारत में भी लोग नए साल के स्वागत के लिए जोर-शोर के साथ तैयारियां कर रहे हैं। साथ ही देश के कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी दिल्ली समेत कई मुख्य और बड़े शहरों में आतिशबाजी से नए साल 2020 का स्वागत किया जाएगा। इसके लिए महाराष्ट्र के गेटवे ऑफ इंडिया, दिल्ली के इंडिया गेट पर लोग इकट्ठा होने लगे हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel