पहले दुल्हन की मां की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई, इसके बाद दुल्हे के पिता भी घर से फुर्र हो गए, जिसके बाद उनकी भी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, इस बीच जो सबसे दिलचस्प वाली बात निकलकर सामने आई, वो ये थी कि दूल्हा और दुल्हन के माता-पिता एक-दूसरे को पहले से ही जानते थे. इसलिए ये आशंका जताई जा रही है कि दोनों में पहले से ही प्यार था, और अचानक मिलने के बाद दोनों घर से कहीं भाग गए.
दरअसल बंधन में एक बंधने वाले जोड़े की शादी फरवरी में ही होनी थी. लेकिन शादी से एक महीने पहले ही दुल्हन की मां और दूल्हे के पिता गायब हो गए. हालांकि परिवारिक सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी की माने तो दोनों एक-दूसरे को बहुत पहले से ही जानते थे, और शादी भी करना चाहते थे. हालांकि ऐसा संभव नहीं हो पाया लेकिन दोनों के गायब होने के बाद जब गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई तो पुलिस को भी इन दोनों के बारे में नहीं पता चला, तो 10 दिन बाद लड़की और लड़के के घरवालों ने एक-दूसरे से रिश्ता तोड़ दिया है.
हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि लड़की और लड़के की शादी के लिए दोनों ही परिवार के लोग बड़ी तैयारियों में लगे हुए थे. एक साल पहले ही सूरत के काटरगाम इलाके के रहने वाले दूल्हे की शादी नवसारी की दुल्हन से तय हुई थी. लेकिन अब जब दुल्हा-दुल्हन के माता-पिता गायब हो गए तो दोनों के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया.
click and follow Indiaherald WhatsApp channel