नयी दिल्ली। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की आंधी चल रही है। रुझानों में आप को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। लेकिन आप की आंधी के बीच भी बीजेपी को फायदा पहुंचा। पिछले चुनाव सिर्फ 3 सीटों पर सिमट गई बीजेपी इस बार दहाई का आंकड़ां पार करते हुए दिख रही है।
जिन सीटों पर बीजेपी आगे चल रही हैं उनमें - बिजवासन, दिल्ली कैंट, द्वारका, हरि नगर, जनकपुरी, करावल नगर, कृष्णा नगर, मुंडका, मुस्तफाबाद, नजफगढ़ , नरेला, सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।
वोटों की गिनती से पहले दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बीजेपी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा, "मैं नर्वस नहीं हूं। बीजेपी के दफ्तर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद लेने जा रहे हैं। उनका कहना था कि हम सत्ता में आ रहे हैं और हैरानी नहीं होगी अगर हम 55 सीट जीत जाएंगे।"
दिल्ली भाजपा अध्य्क्ष मनोज तिवारी ने कहा, "अपने-अपने परिश्रम से सब लोगों ने परीक्षा दी है, और अब परिणाम का समय है। मैं नर्वस नहीं हूं। आज पंडित दील दयाल उपाध्याय जी का बलिदान दिवस है। संयोग से आज 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। मुझे अच्छा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा होने वाला है।"
गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा के लिए इस बार कुल 672 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार हैं। इस चुनाव में कुल 62.59 फीसदी वोटिंग हुई। जो साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव के 67.49 फीसदी की तुलना में करीब पांच प्रतिशत कम है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel