इसके अलावा ऐड शुरू होने पर एक महिला कहती है, “मुझे नहीं लगता पटाखे जलाने चाहिए.” बाद में दो-तीन महिलाएं भी अपनी बात रखती हैं. ये तमाम चीजें यूजर्स नापसंद कर रहे हैं.
इस ऐड को लेकर लोग सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल पूछ रहे हैं. कई लोगों का सवाल है कि जैसे दीवाली पर पटाखे जलाने को मना किया जाता है वैसे क्रिसमस पर क्रिसमस ट्री लगाने या बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी देने को मना क्यों नहीं करते. क्या ये सिर्फ हिंदुओं को निशाना बनाने का एक तरीका है?
हिंदू- मुस्लिम दो धर्मों के बारे में बात करता तनिष्क का विज्ञापन कई लोगों को पसंद नहीं आया था. कोई इसे लव जिहाद’ को बढ़ावा देने वाला बता रहा था, तो कोई एंटी- हिंदू. कई लोगों ने तो तनिष्क के गहने ना खरीदने की बात करते हुए इस ब्रांड को बॉयकॉट करने की मांग उठाई. इस बीच ट्विटर पर तनिष्क ट्रेंड कर रहा था और लोग इस ऐड के बारे में पोस्ट, कमेंट कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी दे रहे थे.
click and follow Indiaherald WhatsApp channel