इस अवसर पर संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री ने कहा कि भारत ढांचागत विकास में छलांग लगा रहा है और अभूतपूर्व गति के साथ काम कर रहा है। आज का कार्यक्रम नए भारत की नई कार्य संस्कृति का प्रतीक है। आज भारत जो भी करता है, अभूतपूर्व गति से करता है, आज के भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना बंद कर दिया है, हम बड़े-बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, यही इस विकसित भारत का संकल्प है।
कल राजकोट से मैंने 5 एम्स और कई अन्य चिकित्सा संस्थानों का उद्घाटन किया। आज 27 राज्यों के 300 से ज्यादा जिलों के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया है। मैंने उत्तर प्रदेश में गोमती नगर रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया है। आज भारतीय रेलवे पर 1500 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज बनाने का शिलान्यास भी किया गया है।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel