BCCI ने सोमवार को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के लिए 2024-25 सत्र के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को चार ग्रेड्स में शामिल किया गया है। ग्रेड A+ में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है।

इस बार ऋषभ पंत को ग्रेड B से ग्रेड A में प्रमोट किया गया है, जबकि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की अनुबंध सूची में वापसी हुई है। अय्यर को ग्रेड B और किशन को ग्रेड C में जगह मिली है। दोनों खिलाड़ियों को पिछली बार अनुबंध सूची से बाहर कर दिया गया था।

नए खिलाड़ियों की बात करें तो नितीश कुमार रेड्डी, आकाश दीप, अभिषेक शर्मा, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को पहली बार अनुबंध मिला है।

वहीं, आर अश्विन, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, जितेश शर्मा और केएस भरत को इस बार अनुबंध सूची में जगह नहीं मिली है।


ग्रेड अनुसार खिलाड़ियों की सूची:

🔹 ग्रेड A+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा
🔹 ग्रेड A: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत
🔹 ग्रेड B: श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल
🔹 ग्रेड C: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, मुकेश कुमार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, रजत पाटीदार, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, वॉशिंगटन सुंदर


यह अनुबंध अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक के लिए लागू होंगे।


Find out more: