बड़े परदे की हिटफिल्म 'सुल्तान' के जोरदार प्रदर्शन को लेकर एक्टर सलमान खान ने खूब वाह वाही बटोरी। उन्हें लाखों की तादाद में बुके और गिफ्ट प्रशंसक भेज रहे हैं। हाल ही में वो दिखाई दिए सान्या मिर्ज़ा के ऑटोबायोग्राफी लांच में। सान्या की ऑटोबायोग्राफी लांच में सलमान बने मुख्य अतिथि,कुछ समय से यह चर्चा थी कि दबंग खान परिणीति चोपड़ा से खफा हैं। कारण बताया जा रहा था की सलमान खान की किसी फिल्म को परिणीति का इंकार कर देना। परन्तु, इन अफवाओं में कोई हकीकत नहीं है और यह सलमान - परिणीति की डिनर डेट से साफ़ नज़र आ रहा है। वास्तव में,सलमान खान ने कल सानिया मिर्ज़ा की आत्मकथा का प्रक्षेपण किया। इस कार्यक्रम के बाद सानिया मिर्ज़ा अपनी एक और बॉलीवुड दोस्त परिणीति के साथ दिखाई दी।

थोड़ी देर बाद सानिया मिर्ज़ा,सलमान खान डिनर पर गए और उनके साथ दिखाई दी परिणीति चोपड़ा। सूत्रों के मुताबिक खबर थी कि परिणीति चोपड़ा को सलमान खान अपनी दो फिल्मों से रिप्लेस करवा चुके हैं। परन्तु, सलमान और परिणीति को साथ में डिनर करते देख ये साफ है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक हैं। वहीं इसका ये भी तालुक हो सकता है कि सलमान के किसी आने वाले फिल्म में परिणीति चोपड़ा दिखाई दे जाएं। इवेंट में सलमान ने की सान्या से खुल कर बातें कहा कि उनकी मां, बहनें, मौसी, चाची सब चाहती हैं कि वो शादी कर लें पर अब उनका शादी के बारे में यह कहना है कि देखते है इस साल क्या होता है। वहीँ हाल ही में परिणीति चोपड़ा का वरूण धवन के साथ ढिशूम का आईटम नंबर प्रशंसकों को खूब भा रहा है। साथ ही वो यशराज फिल्म्स की मेरी प्यारी बिंदू और सुशांत सिंह राजपूत के साथ तकधूम में दिखाई देने वाली है।