अभिनेता जिमी शेरगिल जिनके दर्जनों फ़िल्मों में काम करने के बाद भी उनकी छवि या कह लीजिये उनकी इमेज एक गंभीर अभिनेता के रूप में ही है|  लेकिन फ़िल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में जिमी अपनी इस इमेज से बाहर निकलकर कॉमेडी करते दिखाई देंगे|  इस फ़िल्म के बारे में बात करते हुए जिमी बताते हैं कि फ़िल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में उनके करैक्टर का नाम है ‘बग्गा'| जो बहुत ही मज़ेदार है|  बग्गा अमृतसर के सबसे भयावह म्युनिसिपल वार्ड के कॉर्पोरेटर है|
Inline image
फ़िल्म में वह आंखों पर स्पोर्टिंग एविएटर शेड्स लगाए, सोने की चेन पहने हल्के लाल रंग की बुलेट पर शहर की गलियों में घूमते हुए दिखाई देगा| जिमी के अनुसार, "मुझे अपनी इमेज से बाहर निकलने में 20 साल लग गए| लेकिन मुझे खुशी है कि दर्शक अब मुझे हर तरह के किरदार में स्वीकार करने के लिए तैयार हैं|" जिमी अपने बीते दिनों को याद करते ह्ए कहते हैं कि गुलज़ार साहब के साथ फिल्म 'माचिस' में काम करना उनकी लाइफ का सबसे यादगार लम्हा है|
Inline image
उनके साथ काम करने के दौरान जिमी ने उनसे बहुत कुछ सीखा| किसी छवि में ना बंधने का फ़लसफ़ा भी उनकी ही देन है|'साहब बीबी और ग़ुलाम', 'मोहब्बतें','तनु वेड्स मनु' जैसी फ़िल्मों में अपनी पहचान बना चुके जिमी का कहना है कि वो कभी एक्टर नहीं बनना चाहते थे| लेकिन दोस्तों की ज़िद की वजह से वे इंडस्ट्री में जम गए|
Inline image
छह महीने की कोशिश ने फ़िल्म इंडस्ट्री में उनकी क़िस्मत ही बदल दी| जिमी जल्द ही आनंद एल. राय द्वारा निर्मित फ़िल्म 'हैप्पी भाग जाएगी' में कॉमेडी करते दिखाई देंगे| मुदस्सर अज़ीज़ के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में जिमी के अलावा डायना पेंटी, अभय देओल, अली फ़ज़ल अहम किरदार में नज़र आएंगे| 19 अगस्त को यह फ़िल्म रिलीज़ होगी.


Find out more: