अभिनेता रणबीर कपूर मीडिया से ज्यादा फ्रेंड्ली नहीं रहते और ना तो आसानी से खुलकर बातें करते हैं पर रणबीर कपूर ने हाल में कैटरीना कैफ से अपने रिश्ते पर खुलकर बात भी की और बेहद सहज अंदाज में की| रणबीर कपूर कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप पर पहली बार खुल कर बोले| रणबीर कपूर कैटरीना के अलावा भी कई मुद्दों पर खुलकर बात की| कैट से ब्रेकअप के सवाल पर उन्होंने कहा कि "मैंने ब्रेकअप कर लिया है, मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में बात करनी की भी जरूरत है।"         
Inline image
उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि "मुझे अपनी पर्सनल लाइफ बहुत प्यारी है, कैटरीना से मेरा रिश्ता हमेशा ही बहुत अच्छा है, मेरा कैटरीना से जो भी रिश्ता रहा हो लेकिन उसमें आज भी तनाव या मनमुटाव नहीं है।" रणबीर और कैटरीना ब्रेकअप के बाद भी अनुराग बासु की जग्गा जासूस में काम कर रहे हैं|
Inline image
 उनसे पूछा गया कि क्या जग्गा जासूस में कैटरीना के साथ काम करने में असहज महसूस करते हैं तो रणबीर ने साफ साफ कहा कि "कैटरीना के साथ काम करना हमेशा किसी फन से कम नहीं होता, वो अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार रहती हैं और मैं उम्मीद करता हूं कि हम आगे भी साथ काम करें|" रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण के साथ भी ब्रेकअप के बाद ये जवानी है दिवानी और तमाशा में नजर आ चुके हैं और आज भी दोनों अच्छे दोस्त है|      
Inline image
रणबीर से जब पूछा गया कि क्या वो दीपिका के साथ जितने कंफर्टेबल हैं उतना ही कैटरीना के साथ भी कंफर्टेबल रहेंगे तो उन्होंने कहा कि "हम एक्टर्स हैं, हम अपनी निजी जिंदगी और इमोशन सेट पर लेकर नहीं ला  सकते, वैसे भी हम बहुत ही अच्छे प्रोफेशनल हैं और अच्छे क्रिएटिव पार्टनर भी|"
  


Find out more: