कुछ ही दिनों पहले की बात तो याद होगी जब ऐश्वर्या राय ने स्वयं कहा था कि वो अजय देवगन स्टारर बादशाहो में काम कर रही हैं। फिर उन्होंने प्रोजेक्ट से इनकार कर दिया और सबने इसका दोष मढ़ा इमरान हाशमी पर। जिन्हें नहीं पता हो, तो बता दें कि ऐश्वर्या राय और इमरान हाशमी के बीच कुछ भी ठीक नहीं है क्योंकि ऐश्वर्या राय को इमरान ने प्लास्टिक कहा था, करण जौहर के शो पर। जबकि ना ऐश्वर्या राय ने और ना ही इमरान हाशमी ने इस बारे में कभी बात की। 
Inline image
अब इमरान से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि "मैं उनसे कभी मिला नहीं हूं, ये सब तो उस कॉफी हैंपर के लिए था। करण अपने शो में आपसे मस्ती में कुछ भी उगलवा लेते हैं और आप बस कह जाते हैं। वो भी ऐसा ही एक पल था। मुझे तो लगता है कि ऐश्वर्या राय इस बात को भूल भी गई होतीं, अगर आप लोगों ने बार बार इसके बारे में छाप कर उन्हें याद नहीं दिलाया होता। 
Inline image
बहरहाल अगर उन्हें वाकई बुरा लगा है तो मैं ज़रूर जब भी उनसे मिलूंगा, इस बाबत माफी ज़रूर मांगूंगा।" वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय को किसी ने फेक कह दिया हो। विवेक ओबेरॉय ने एक बार ऐश्वर्या राय पर बात करते हुए कहा था कि 'इस इंडस्ट्री के लोगों में टपरवेयर से ज़्यादा प्लास्टिक है। इसलिए उनकी 'राय' कभी नहीं सुननी चाहिए।'
Inline image
ऐश के लिए ये भी कहा जाता है कि वो इतनी उत्तम अदाकारा हैं कि कभी उस ज़ोन से बाहर ही नहीं निकलतीं। उनका कोई रियल सेल्फ है ही नहीं। इसलिए उन्हें फेक कहना सही नही होगा।   ऐश ने स्टारडस्ट अवार्ड में रेखा को मां कह कर संबोधित किया। उनकी बात और लहज़े से स्पष्ट दिख रहा था कि वो कुछ मतलब से नहीं करतीं, बस उन्हें अपने अलग स्टाईल में कुछ बोलना था तो बोल दिया।


Find out more: