दरअसल कंगना ने पहले भी करण जौहर पर फिल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद फैलाने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि करण जौहर केवल फिल्म इंडस्ट्री के स्टार-किड्स को बढ़ावा देते हैं। कंगना की पिछली फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' पर भी विवाद हुए थे। कई ऐक्टर्स ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दियया था, यहां तक कि बाद में उन्होंने इस फिल्म के डायरेक्शन की कमान भी अपने हाथ में ले ली थी।
जब कंगना से उनके बारे में मिष्टी चक्रवर्ती और सोनू सूद के बयानों और उनके वायरल हुए लकड़ी के घोड़े वाले विडियो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दावा किया कि 'नेपोटिजम गैंग' यह सब उनके खिलाफ कर रहा है। कंगना ने कहा, 'कुछ ट्रेड एक्सपर्ट्स पर यह दबाव बनाया गया था कि वह मेरी फिल्म के कलेक्शन को आधा करके दिखाएं। करण जौहर के गैंग ने फिल्म समीक्षकों को पैसा देकर मेरे खिलाफ कैंपेन शुरू कर दिया है।'
click and follow Indiaherald WhatsApp channel