असल जिंदगी की कहानी पर आधारित 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' दर्शकों को बेहद पसंद आई थी और ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया था।
यह फिल्म झारखंड के धनबाद जिले में स्थित वासेपुर पर आधारित है, जिसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पीयूष मिश्रा और रिचा चड्ढा प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे।
सय्यद जीशान कादरी की लिखी इस फिल्म में दमदार डायलॉग्स के अलावा गालियों की भरमार और अश्लील सीन भी काफी ज्यादा थे। जिसकी वजह से फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में रही. खास बात ये थी कि फिल्म में कोई बहुत बड़े स्टार नहीं थे।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel