नयी दिल्ली। छठ पर्व से पहले यूट्यूब पर कई भोजपुरी छठ गीत वायरल हो रहे हैं। पहले खेसारी लाल यादव और अब अनुराधा पौडवाल अपने गानों से रस घोल रही हैं। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव के भोजपुरी छठ गीत वायरल होने के बाद अनुराधा पौडवाल अपने गानों से रस घोल रही हैं। पहले खेसारी लाल यादव और फिर शारदा सिन्हा, मालिनी अवस्थी के गानों ने धूम मचाई।
अनुराधा पौडवाल का भोजपुरी छठ का गाना यूट्यूब पर टॉप सर्च में आ रहा है। इस गाने के बोल हैं- उग हे सूरज देव। इस गाने में अनुराधा पौडवाल छठ मईया का गुणगान कर रही हैं। पांच मिनट 52 सेकंड के इस गाने को विनय बिहारी ने लिखा है। अब तक इस गाने को 2 करोड़ 86 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
आपको बता दें कि दिवाली से 6 दिन बाद आस्था का महापर्व छठ का त्योहार आता है। यह त्योहार बिहार और यूपी के कई इलाकों में काफी मशहूर है। लोग काफी श्रद्धा भाव से छठ पूजा को मनाते हैं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel