Inline image
नवजोत सिंह सिध्दू, क्रिकेटर से अब राजनेता, अपने पत्ते सोमवार को खोल सकते हैं और ये पता लग सकता है कि आखिर क्यों छोड़ा उन्होंने बीजेपी और अब इसके बाद किस पार्टी में जाने की सोच रहे है। सोमवार को सिध्दू दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नवजोत सिद्धू शायद यह ना बताए की वो किस पार्टी में शामिल होने वाले है क्योंकि आम आदमी पार्टी की माने तो इस प्रेस कांफ्रेंस के बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है। 
Inline image
अगर सिध्दू आप में शामिल होंगे तो जायज है कि वह प्रेस कांफ्रेंस आप की बुलाई होगी सिध्दू की नहीं। हो सकता है कि सोमवार को सिध्दू सोमवार को कांफ्रेंस में अपना फोकस बीजेपी पर ही रखें और बताएं कि आखिर जिस पार्टी ने उनको राजनीति में पहचान दी, दो बार अमृतसर का लोकसभा टिकट और हाल ही में राज्य सभा की सदस्यता दी उसको सिध्दू आखिर क्यों छोड़ गए..?    
Inline image
यह तो स्पष्ट है कि सिद्धू ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। इस्‍तीफा देते हुए उन्‍होंने कहा था, "सम्मानीय प्रधानमंत्री के कहने पर मैंने पंजाब के कल्याण के लिए राज्यसभा का मनोनयन स्वीकार किया था लेकिन पंजाब के लिए हर खिड़की बंद होने के साथ उद्देश्य धराशायी हो गया। अब यह महज बोझ रह गया। मैंने इसे नहीं ढोना सही समझा।" उन्होंने कहा, "सही और गलत की लड़ाई में आप आत्मकेंद्रित होने के बजाय तटस्थ नहीं रह सकते।"
 


Find out more: