प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड का बहुचर्चित नाम जो देश विदेश में भी जाना जाता है, उनकी ये लोकप्रियता आज से नई बल्कि तब से है जब उन्होंने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था तब वे महज 18 साल की थीं| और इस बात को गुजरे अब सोलह साल हो चुके हैं| शनिवार को प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कुछ पुरानी यादो को ताज़ा किया| उन्होंने मिस वर्ल्ड का ताज मिलने के तुरंत बाद की एक यादगार तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की| तस्वीर के साथ प्रियंका ने लिखा, "उस समय मैं केवल 18 साल की थी और इस बात से बिल्कुल अंजान कि इतने सालों बाद भी मैं भारत का प्रतिनिधित्व करती रहूंगी
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी टेलीविजन सीरीज 'क्वांटिको' से अपने टीवी करियर की शुरुआत पिछले साल की| वह पहली भारतीय हैं जो किसी अमेरिकी सीरीज में प्रमुख भूमिका निभा रही है| और उस शो में प्रियंका ने जो किरदार निभाया है 'एलेक्स पेरिश' का उसे खासा पसंद किया जा रहा है। इसमें वह एक एफबीआई कर्मी के किरदार में नजर आ रही हैं जिन पर 9/11 को हुए आक्रमण, की सह-षड़यंत्रकारी होने का संदेह है।
केवल ये ही नहीं प्रियंका थोड़े ही समय में ड्वेन जॉनसन की फिल्म 'बेवॉच' से अपने हॉलीवुड करियर आरंभ करने जा रही है| फिल्म में वह विक्टोरिया लीड्स के नकारात्मक करैक्टर में दिखाई देंगी| 'बेवॉच' इसी नाम के बहुचर्चित टेलीविजन सीरीज पर आधारित है| 19 मई 2017 को यह फिल्म प्रसारित होगी| अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत प्रियंका ने 2003 में 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ सपाइ' और 'अंदाज़' से की थी|
वे 'ब्लफमास्टर', 'डॉन','कृष', 'अग्निपथ', ऐतराज', 'दोस्ताना', 'मुझसे शादी करोगी' और 'मैरीकॉम' जैसी शानदार फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं| 'फैशन' में बेहतरीन काम के लिए साल 2008 में उन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया था| प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' में वो पिछली बार दिखी थी|