पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर आम आदमी पार्टी ने चुटकी लेते हुए कहा कि "जिस तरह वह गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हैं, उसे देखते हुए उन्हें राज्य के होम मिनिस्टर की जगह 'कॉमेडी मिनिस्टर' बनाया जाना चाहिए|"  संजय सिंह ‘आप’ नेता एवं पंजाब मामलों के प्रभारी ने सुखबीर से कहा कि "वह उन नेताओं के नाम बताएं, जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से खतरे का सामना कर रहे हैं|"
Inline image
 संजय सिंह ने चंडीगढ़ में पत्रकारों से कहा, "पिछले कुछ दिनों से हम सुखबीर बादल से जिस तरह के बयान सुन रहे हैं, उन्हें गृह विभाग के बजाए कॉमेडी मंत्री बनाया जाना चाहिए|" सुखबीर 'आप' नेता के बयान को लेकर कहा कि उप मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि राज्य को अस्थिर करने के लिए पाकिस्तान की आईएसआई की 'बड़ी साजिश' है जिसमें अहम नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है|    
Inline image
संजय सिंह ने कहा, वे नेता कौन हैं वह सुखबीर को बताना चाहिए जो आईएसआई के रडार पर हैं| 'आप' नेता ने कहा, "इससे पहले, वह (सुखबीर) कह रहे थे कि 'आप' खालिस्तान समर्थक लोगों से फंड ले रहा है| फिर उन्होंने कहा कि 'आप' का नक्सलियों से, आईएसआईएस के साथ रिश्ते हैं और अब वे यह कहते हुए गंभीर तथा परेशान करने वाले बयान दे रहे हैं कि आईएसआई की साजिश पंजाब में नेताओं पर हमले की है|" 
Inline image
संजय सिंह ने सुखबीर से सवाल किया कि क्या माता चांद कौर, सिख प्रचारक रंजीत सिंह ढाडरियांवाले और आरएसएस नेता जगदीश गगनेजा पर हमले के पीछे आईएसआई है.


Find out more: