अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजन इन दिनों गोवा और पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों के कारण दौरे पर हैं और चुनावी बयानबाजी में लगातार लगे हुए है| दोनों ही राज्यों में उन्हें विशेष तौर पर बीजेपी या उसके सहयोगी दलों से ही दो-दो हाथ करने के मूड में हैं| जहां उन्हें मौका मिलता है वह उस मौके का फायदा उठाते हुए हमला करने से नहीं चूक रहे हैं| अमित शाह ने रविवार को ऐसे में राष्ट्रवाद पर कुछ ट्वीट किए।
एक ट्वीट पर उन्होंने लिका, "मेरा राष्ट्र से आह्वान है कि राष्ट्रविरोधी विचारधारा वाले लोगो को अलग-थलग कर दीजिये, देश राष्ट्रवाद के सिवा किसी और सिद्धांत पर नहीं चल सकता|" बीजेपी अध्यक्ष ने दूसरे ट्वीट पर कहा, "मुझे देश के युवाओं पर पूर्ण विश्वास है कि वे राष्ट्रभक्ति को हमारे समाज का अभिन्न अंग और एक महत्त्वपूर्ण संस्कार बनाकर रखेंगें|" तीसरे ट्वीट में शाह ने कहा, "फ्रीडम ऑफ़ स्पीच के नाम पर देश को बांटने वाली विचारधारा के खिलाफ एकजुट होना होगा, देशभक्ति और राष्ट्रवाद के बगैर कोई राष्ट्र एक नहीं रह सकता|"
तीसरे ट्वीट को ही अरविंद केजरीवाल ने मौका बना कर बीजेपी और बीजेपी अध्यक्ष पर हमला बोला है| अरविंद केजरीवाल ने कहा, "राष्ट्रवाद की आड़ में जो फ़्रीडम ऑफ़ स्पीच और जनतंत्र को कुचल तानाशाही लाना चाहते हैं, उनके ख़िलाफ़ एकजुट होना होगा|"
यह तो स्पष्ट है कि पंजाब ही एक अकेला राज्य है जहां आम आदमी पार्टी का अस्तित्व नहीं बल्कि वहीं से उसके चार सदस्यों ने लोकसभा का रास्ता तय किया है|
गोवा से भी पार्टी को बहुत उम्मीदें हैं और दोनों ही राज्यों में पार्टी चुनाव को लेकर काफी गंभीर है| मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पार्टी के प्रचार के लिए आदेश दिए है और साफ तौर पर अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों को दोनों राज्यों के दौरे पर जोर दिया है|