कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच कावेरी जल विवाद को लेकर विवाद हिंसक होने के बाद अब केंद्र सरकार ने भी इस मसले को गंभीरता से लेते हुए दोनों राज्यों के लोगों से शांति बनाए रखने का निवेदन किया है| एम वेंकैया नायडू, केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में एक अपील जारी की है| उन्होंने कहा "सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इस प्रकार की हिंसा ठीक नहीं है. इस प्रकार की हिंसा कानून व्यवस्था के हिसाब से ठीक नहीं है और यह कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाता है|"        

Inline image

उन्होंने कहा कि "कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोई अंतरिम आदेश दिया है| इसके बाद भी कोई समस्या है तो दोनों राज्यों के लीडर इस मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं और किसी समाधान पर पहुंच सकते हैं| दोनों राज्यों से संबद्ध लोग एक दूसरे राज्य में रहते हैं और ऐसे माहौल में उनकी सुरक्षा की चिंताएं गहरा जाती हैं|"

Inline image

बेंगलुरु के 16 पुलिस थानों में कर्फ्यू लगा दिया गया है| 15000 पुलिसकर्मियों को हालात संभालने के लिए तैनात किया गया है| कल बेंगलुरु में इससे पहले राजगोपाल नगर में पुलिस फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई| 

Inline image

प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को शहर के केपीएन डिपो में खड़ी 20 से ज़्यादा बसों में आग लगा दी थी|


Find out more: