रवीश कुमार ने कहा— हमने उनसे कहा कि कश्मीर मुद्दा भारतीय संविधान के तहत आता है। प्रधानमंत्री मोदी भी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के फैसले पर बयान दे चुके हैं। हमने कश्मीर के लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए कदम उठाए हैं। पाकिस्तान ने हवाई क्षेत्र पर भी प्रतिबंध लगाए हैं। वह यह भी कह रहा है कि इस मामले को संयुक्त राष्ट्र में लेकर जाएगा, लेकिन कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। हम जानते हैं कि अब हमें क्या करना है।
अनुच्छेद-370 पर आये फैसले के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। पहले तो पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे को लेकर विश्व भर से मदद गुहार लगायी, लेकिन अमेरिका द्वारा दी गई चेतावनी के बाद पाक ने समझौता एक्सप्रेस के आवाजाही पर ही रोक लगा दी है। हालांकि भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते पाकिस्तान ने पहले ही तोड़ दिये थे।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel