नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि भारत विश्व की रेप कैपिटल के तौर पर जाना जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि विदेशी लोग हमसे पूछते हैं कि क्यों भारत अपनी बहनों और बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पाता। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, 'एक यूपी का MLA दुष्कर्म मामले में शामिल है, किन्तु इस पर प्रधानमंत्री ने एक शब्द भी नहीं कहा।'
इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्नाव दुष्कर्म मामले में पीड़िता के मौत पर दुख जाहिर किया और कहा कि एक और बेटी ने इंसाफ और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। राहुल गांधी ने शनिवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'उन्नाव की मासूम बेटी की दुखद एवं हृदय विदारक मौत, मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से आक्रोशित एवं स्तब्ध हूं। एक और बेटी ने न्याय और सुरक्षा के आस में दम तोड़ दिया। दुःख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के प्रति मै आपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
आपको बता कि शुक्रवार रात 11.40 पर पीड़िता का सफदरजंग अस्पताल में देहांत हो गया। इसकी जानकारी पीड़िता की बहन ने दी। अस्पताल के बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. शलभ कुमार ने पीड़िता के देहांत की पुष्टि करते हुए कहा कि रात लगभग 11.10 पर पीड़िता के दिल ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों की सभी कोशिशों के बाद भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और रात 11.40 पर उसका देहांत हो गया।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel