नयी दिल्ली। एएमयू कैंपस में भड़काऊ भाषण देने और देशद्रोह के आरोप में बिहार से गिरफ्तार किए गए जेएनयू छात्र शरजील इमाम की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार शाम को एएमयू में छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। कैंपस में देर शाम शरजील की गिरफ्तारी के विरोध में मार्च निकाला गया और उसकी रिहाई की मांग की गई।
एलान किया गया कि अगर उसे जल्द रिहा नहीं किया गया तो ऐसा कुछ होगा, जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया होगा। एएमयू प्रशासन ने इस मार्च की निंदा करते हुए इसमें शामिल छात्रों को चिह्नित करने और उन पर कार्रवाई करने की बात कही है।
16 जनवरी को जेएनयू का छात्र शरजील इमाम एएमयू में बाब ए सैयद पर चल रहे धरना स्थल पर आया था। यहां पर शरजील इमाम ने कहा कि अगर चिकन नेक (असम और पूर्वोत्तर) को भारत से अलग कर दिया जाए तो भारत सरकार को झुकाया जा सकता है। साथ ही कहा कि यहां की पटरियों और सड़कों पर इतना मवाद भर दो कि साफ करने में ही दो महीने निकल जाएं। इसके अलावा अन्य भड़काऊ बातें कहीं।
click and follow Indiaherald WhatsApp channel