इस सप्ताह की शुरुआत में क्षेत्र में हिंसा भड़कने के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के स्कूलों में सात मार्च तक की छुट्टियां घोषित की गईं। व्यापक स्तर पर सांप्रदायिक झड़प के बाद उपजे तनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने समाचार एजेंसियों से बात करते हुए कहा कि स्कूल बंद रहेंगे क्योंकि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

 

 

 


अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सोमवार-मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के कई अस्पतालों में 200 से अधिक लोग भर्ती हैं। पीड़ितों में से अधिकांश का इलाज गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल में चल रहा है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

 

 

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "पीड़ितों को मुआवजा दिया जा रहा है। जैसा कि दिल्ली सरकार द्वारा घोषित किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" 

 

 

 

इस सप्ताह की शुरुआत में क्षेत्र में हिंसा भड़कने के बाद उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के स्कूलों में सात मार्च तक की छुट्टियां घोषित की गईं। जैसा कि दिल्ली सरकार द्वारा घोषित किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।" 

Find out more: