जैसा की हमने पहले भी आपको बताया था कि नसीरूद्दीन शाह ने हाल ही में राजेश खन्ना को लेकर एक टिप्पणी की थी जिसमे उन्होंने 1970 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों के ‘औसत दर्जे’ का होने होने का जिम्मेदार राजेश खन्ना को बताया था। ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बाद अब पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने राजेश खन्ना के विरुद्ध बोलने के लिए नसीरूद्दीन शाह की आलोचना की है। हालांकि अख्तर ने कवि और गीतकार गुलजार की जमकर प्रशंसा की। 
Inline image
'अट्टा गलाटा’ की तरफ से आयोजित पहले बेंगलुरू कविता उत्सव में हिस्सा लेने आए अख्तर ने कहा, "नसीरूद्दीन शाह सफल लोगों को पसंद नहीं करते। मैंने उन्हें कभी भी सफल लोगों की प्रशंसा करते नहीं सुना। वह दिलीप कुमार की आलोचना करते हैं। वह अमिताभ बच्चन की आलोचना करते हैं।" नसीरूद्दीन शाह के बयान की खूब आलोचना हुई थी और अख्तर के कभी सहयोगी रहे सलीम खान ने उनके बयान को "निराशाजनक और कड़वाहटपूर्ण" बताया था। वहीं अख्तर ने गुलजार के लिखे गानों को सरहाया और प्रशंसा की। 
Inline image
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "जब मैं उनके गाने सुनता हूं तो मुझे पूछना नहीं पड़ता है कि इसे किसने लिखा है। आसानी से पता चल जाता है कि यह गुलजार का गीत है और काल्पनिक कविता लिखना आसान काम नहीं है। आप इसे कमतर नहीं आंक सकते। बहुत कम लेखक यह उपलब्धि हासिल कर सकते है। वास्तव में मैं उनके कार्यों का बहुत सम्मान करता हूं।" 
Inline image
जावेद अख्तर ने कहा कि गुलतार से तुलना की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उनका और गुलजार का अलग तरीका है। उन्होंने कहा, "तुलना करने की जरूरत नहीं है। अलग..अलग लेखकों की अलग शैली होती है। इसलिए कोई भी स्टाइल अच्छा काम और बुरा काम दोनों परिणाम दे सकता है।"


Find out more: